बलिया बेलौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर तीन कांडों से नशीले पदार्थ के साथ पांच आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि नशीली पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है. पहला कार्रवाई बुधवार को दिवा गस्ती में वाहन चेकिंग के क्रम में 75 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद व एक लाल रंग का हीरो एचएफ डीलक्स बाइक के साथ प्रदीप सिंह 57 वर्ष पिता स्व धनेश्वर सिंह ग्राम रोशनगंज को गिरफ्तार किया गया. दूसरी कार्रवाई में दिवा गस्ती के दौरान फुटानी चौक मीनापुर में वाहन चेकिंग के क्रम में 14.90 लीटर कफ सिरप एवं यामाहा आर 15 बाइक रजि नम्बर भी आर 39 एआर 0289 के साथ सफीउल्लाह भवानीपुर थाना आबादपुर एवं विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. तीसरी कार्रवाई में रात्रि गस्ती के दौरान 80 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल रजि नम्बर बीआर 39 एके 9198 के साथ राम कुमार सिंह 20 वर्ष पिता बब्लु सिंह ग्राम बसन्दह थाना-बलिया बेलौन एवं बिट्टु सिंह बसन्दह थाना-बलिया बेलौन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >