– पुलिस ने एक ट्रैक्टर मक्का किया जब्त कटिहार शहर के सहायक थाना क्षेत्र के महंत नगर के पश्चिम दिशा की ओर 38 एकड़ जमीन में लगे मक्का के फसल को भू माफिया ने लूट लिया है. इस बात का आरोप लगाते हुए जमीन मालिक संजय सिंह ने बताया कि उसके दादा राजेंद्र सिंह के नाम पर 38 एकड़ जमीन है. जिसका खाता संख्या 926 है. जमीन के उस भू भाग में मक्का का फसल लगा हुआ था. संजय सिंह जब गुरुवार को अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि तकरीबन 5 बीघा खेत में लगे फसल को भूमिया ने कटवा कर ट्रैक्टर पर मक्का का फसल लोड कर लिया था. यह देखकर पीड़ित संजय सिंह ने 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया. इसके बाद एसपी शिखर चौधरी को भी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले को देखते हुए इसकी सूचना सहायक थाना पुलिस एवं कोलासी शिविर पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही दोनों थाना की पुलिस वहां पहुंची. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को देख भू माफिया चार मक्का लोडेड ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. जबकि एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर अपनी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि इस जमीन पर क्या विवाद है तथा इसमें कौन-कौन माफिया शामिल हैं.
खेत में लगे मक्का के फसल को लूटा, सूचना पर पहुंची पुलिस
खेत में लगे मक्का के फसल को लूटा, सूचना पर पहुंची पुलिस
