जिले में 17 अप्रैल से शुरू होगा महिला संवाद कार्यक्रम

जिले में 17 अप्रैल से शुरू होगा महिला संवाद कार्यक्रम

– सभी प्रखंडो के 2137 स्थानों फ होगा महिला संवाद ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें: डीएम कटिहार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शुक्रवार को राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर होने वाले महिला संवाद के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की. कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक इंदुशेखर इंदु ने महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा प्रस्तुत किया. बैठक में डीएम ने प्रखंड के सभी नोडल पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम संगठन स्तर पर होने वाली महिला संवाद कार्यक्रम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि बीडीओ प्रखंड के जीविका बीपीएम से समन्वय स्थापित करते हुए महिला संवाद कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण आयोजन को लेकर ठोस पहल करेंगे. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम संगठन स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में जीविका टीम की ओर से 200 महिलाएं भाग लेगी तथा यह कार्यक्रम दो घंटे तक संचालित होगी. ऑडियो वीडियो के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि महिला संवाद का आयोजन पूरी तरह मार्गदर्शिका के अनुसार सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि महिला संवाद का यह कार्यक्रम 60 दिनों तक चलेगा. कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन की दृष्टिकोण से जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित की जा रही है. जीविका के डीपीएम ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. यह कार्यक्रम जिले में चरण बुद्ध रूप से चरणबद्ध रूप से 2137 स्थानों पर आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित की गयी है. जिसमें पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपार समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक को शामिल किया गया है. बैठक में उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं एवं आकांक्षाओं के बारे में भी महिलाओं से जानकारी प्राप्त की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर जिला स्तर के पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. संबंधित नोडल पदाधिकारी चिन्हित गांव में रोस्टर के अनुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >