बारसोई में धूमधाम से मनायी गयी महावीर जयंती

बारसोई में धूमधाम से मनायी गयी महावीर जयंती

– भगवान महावीर को सिंहासन पर बैठाकर निकाली गयी प्रभातफेरी – जियो और जीने दो के नारों से गुंजायमान हो गया वातावरण , बारसोई भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो के नारों से बारसोई का पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. चारों ओर जैन धर्म की क्या पहचान सत्य, अहिंसा, त्याग और बलिदान का उद्घोषणा सुन बारसोई वासी प्रफुल्लित हो गये. अवसर था जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती. इसको लेकर गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर बारसोई की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी. भगवान महावीर को नगर भ्रमण कराया गया. प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए पुनः जैन मंदिर आकर समाप्त हुई. इस दौरान बारसोई दिगंबर जैन मंदिर में विशेष आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की गयी. ढोल नगाड़ों तथा गाजे बाजे के साथ भगवान महावीर की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. जिसमें बारसोई के जैन धर्मावलंबी सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया. सबों ने भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का निश्चय किया. शोभायात्रा में मुख्य रुप से दिगंबर जैन समाज के विजय जैन, तेजपाल जैन, पदम जैन, अजीत जैन, रूप चंद जैन, दिलीप जैन, निर्मल पाटनी, पंकज पाटनी, बिपिन पाटनी, जिनेंद्र जैन, राहुल जैन, टीकम जैन, गणपत जैन, प्रदीप जैन, महिलाओं में बसंती जैन, पूनम जैन, सरला जैन, अंकिता पाटनी, प्रीति गंगवाल, पुष्पा जैन, इंदु जैन आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >