पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को कर लिया जब्त कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक कार से 176.40 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध जिला पुलिस सघन छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. बंगाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद है. जिला पुलिस के हत्थे शराब तस्कर चढ़ रहें हैं. बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से शराब लेकर एक तस्कर चार पहिया वाहन से कटिहार की सीमा बलरामपुर में प्रवेश कर रही है. बाजार गांव चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. एक चार पहिया वाहन में पीछे रखा कुल 176.4 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. चार पहिया वाहन से शराब मिलते ही पुलिस ने चालक अभिषेक कुमार पिता अरविंद यादव आजाद नगर वार्ड नं-09 थाना सदर जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
