बारसोई बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को धरातल पर सख्ती से लागू करने के क्रम में बारसोई थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार के कुशल नेतृत्व व निर्देश में गठित विशेष गस्ती दल ने गुप्त सूचना तंत्र की पुख्ता जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बारसोई थाना क्षेत्र के दयचन रेल गेट से आगे हेतमपुर मोड के निकट घेराबंदी कर 55 वर्षीय नागेश्वर शर्मा को 30 लीटर शराब के साथ मौके पर ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. जब्त शराब को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी व अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
बारसोई पुलिस की सतर्कता से शराब तस्कर गिरफ्तार
बारसोई पुलिस की सतर्कता से शराब तस्कर गिरफ्तार
