पूजा को लेकर लाइसेंस की रहेगी अनिवार्यता, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

पूजा को लेकर लाइसेंस की रहेगी अनिवार्यता, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी के अध्यक्षता में दूर्गा पुजा को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित किया गया. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र रोशना थाना परिसर में शांति समिति के बैठक को संबोधित करते हुए प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी एवं रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि दूर्गा पुजा शांति व सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये. दूर्गा पुजा को लेकर लाइसेंस की अनिवार्यता रहेगी. वहीं पूजा कमिटी को मंदिर परिसर में सीसी कैमरा लगना जरूरी है, डीजे पर बेंड रहेगा, असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. उतरी लालगंज के मुखिया तनवीर अहमद, सरपंच मोहम्मद असगर खान, दक्षिणी लालगंज मुखिया जूलुम सिंह, गौरी पुर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, सरपंच नवल किशोर मंडल,भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा पूर्व सरपंच रामनारायण शाह के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >