समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को प्रेरणा सम्मान से किया गया सम्मानित

समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को प्रेरणा सम्मान से किया गया सम्मानित

कटिहार समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली महिलाओं को शनिवार को शहर के जैन भवन में प्रेरणा सम्मान समारोह के तहत सम्मानित किया गया. यह समारोह अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के तहत आयोजित किया गया था. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की जिला अध्यक्ष संगीता पटावरी ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर उषा अग्रवाल, डॉ रंजना झा उपस्थित रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी महिलाएं व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा की महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. महिला सशक्तिकरण तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. जिससे अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलती है. मौके पर जिलाध्यक्ष संगीता पटावरी ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है. उन्होंने कहा की आज महिलाएं घर तक सीमित नही है. बल्कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के कार्यों को पहचान मिलती है. उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. डॉ आभा कुमारी ने कहा कि गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को समाज के सामने लाना है. उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के प्रयासों को सम्मान मिलता है, तो अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ती हैं. कार्यक्रम का समापन सम्मानित महिलाओं के उत्साह और प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ. इस अवसर पर स्नेहलता सेठिया, खुशबू छाजर, सुमन पुगालिया, सुशीला बुच्चा, ललिता दुग्गर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >