मनिहारी मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन निर्माण का शिलान्यास सोमवार को हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन की आधारशिला वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से रखी. मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार यादव, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर, बीएओ रामनाथ चौधरी, प्रशिक्षु बीएओ आदित्य कुमार, बीटीएम नीरव कांत, धीरज कुमार, उमेश कुमार, मुकेश कुमार किसान सलाहकार महताब, कोशल ठाकर, दिवस राय, सुमित कुमार, चंदन कुमार, उर्मिलेश सिंह, समाजसेवी राजा राम सिंह समेत कर्मी व किसान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
