नवरात्र पर भक्ति के रंग में सराबोर हुआ कुरसेला

नवरात्र पर भक्ति के रंग में सराबोर हुआ कुरसेला

कुरसेला शारदीय नवरात्र पूजा को लेकर आस्था भक्ति भाव के रंगों से सराबोर हो चुका है. दुर्गा सप्तशती के पाठ,0 प्रवचन, संध्या आरती, पूजा व्रत सहित विविध भक्ति भावों से अराध्य देवी मां दुर्गा से मंगल कामना का याचना किया जा रहा है. मंदिर में घंटा, शंख ध्वनि माता के जयकारा की गुंज हो रही है. नवरात्र पर श्रद्धा रखने वाले का खान पान वचन संयमित हो गया है. दशहरा को लेकर स्वच्छता सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. कुमारिका भोजन, श्रंगार पूजा का महत्व बढ़ गया है. बच्चों से बड़ों में दशहरा का उत्साह व्याप्त है. बच्चों में नये परिधानों को प्राप्त करने की खुशियां है. अयोध्यागंज बाजार में वैष्णवी दुर्गा मंदिर है. यहां बकरे आदि का बलि निषेध है. कुरसेला नया हाट स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है.अयोध्यागंज बाजार स्थित वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर में पाठ प्रवचन से आस्था भक्ति का रंग परबान चढ़ा हुआ है. मंदिर मे नवरात्र पूजा के प्रथम दिन से संध्या काल महाआरती, भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >