कुरसेला जिले में इन दिनों सड़क हादसा में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. सोमवार को जिले के कुरसेला एवं मनसाही थाना क्षेत्र में सड़क हादसा में में दो की मौत तथा तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जबकि कई अन्य संभावित घटनायें टल गयी. बीते कुछ दिनों की बात की जाये तो कुरसेला थाना क्षेत्र में 19 सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी. जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी सड़क दुर्घटना में कई लोगों ने जान गंवाई है. एसएच- 77 पर बीते 27 फरवरी को कुरसेला हवाई अड्डा मोड़ के समीप बाईक सवार अधेड़ की ट्रक कंटेनर से कुचल कर मौत हो गयी थी. मृतक शैलेन्द्र साह उर्फ घाचो साह पूर्णिया जिला के टिक्कापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमड़ा गांव का निवासी था. इस घटना के बारह दिन बाद सात मार्च को एनएच 31 पर समेली विषहरी स्थान के समीप पिकप से साईकिल सवार युवक की कुचलने से मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया. मृत युवक सुजीत कुमार यादव (25) मनिहारी पगलाबाड़ी गांव का निवासी था.एनएच 31पर तीसरी सड़क दुर्घटना 15 मार्च को देवीपुर आईबीपी पेट्रोल पम्प के समीप 15 मार्च को ओटो में पीछे से पिकप मे टक्कर मारने से घटित हुयी.जिसमे समेली खैरा लालचंद वार्ड 15 निवासी वृद्व की मौत हो गयी. दुर्घटना के घटित सिल सिले मे सोमवार सुबह 16 मार्च को बेलौरो ट्रक टक्कर मे श्रीनगर पूर्णिया निवासी वृद्व अनुप लाल मेहता की मौत हो गयी. नेशनल हाईवे और स्टैट हाईवे पर बढ़ते सड़क दुर्घटना ने मार्गो पर परिचालन करना जोखिम भरा बना दिया है. अनियंत्रित तेज गति से सड़को से गुजरने वाले वाहन से जीवन का सुरक्षा भगवान भरोसे रह गया है.
कुरसेला, सड़क हादसे में 19 दिन में चार की मौत
कुरसेला, सड़क हादसे में 19 दिन में चार की मौत
