फोटो कैप्शन- फूल निर्माण के लिए लगाया गया बोर्ड प्रतिनिधि, बलिया बेलौन कदवा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली सूधानी नदी के कोटा घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरू होने के एक साल बाद भी ठप पड़ा है. निर्माण बंद होने से लोगों में गुस्सा है. पूर्व मुखिया साकीर आलम ने कहा कि संवेदक की लापरवाही के कारण पुल का काम रुका हुआ है. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बरसात और बाढ़ के समय हजारों की आबादी को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा, दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है. पुल नहीं होने से क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है. छात्रों को सूधानी के 2 हाई स्कूल जाने में दिक्कत होती है. व्यवसायियों को कुरूम हाट जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है. पुल बन जाने से सूधानी ओपी और रेलवे स्टेशन की दूरी भी कम हो जाएगी. लोगों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो संवेदक के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा. साकीर आलम ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण कार्य को तुरंत शुरू कराया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.
कोटा घाट पर पुल निर्माण एक साल से ठप, लोगों में आक्रोश

फोटो कैप्शन-पुल निर्माण के लिए लगाया गया बोर्ड | Prabhat Khabar Network
Copied link
बलिया बेलौन और बलरामपुर को जोड़ने वाले कोटा घाट पुल का निर्माण एक साल से बंद है। ग्रामीणों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।