खगड़िया-पूर्णिया एनएच को फोरलेन की स्वीकृति पर हर्ष जताया

खगड़िया-पूर्णिया एनएच को फोरलेन की स्वीकृति पर हर्ष जताया

कदवा कदवा विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी द्वारा उनके कटिहार सांसद कार्यकाल में 16 मार्च 2021,7 दिसंबर 2021 एवं 21 मार्च 2022 में खगड़िया से पूर्णियां राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन परियोजनाओं के तहत फोर लेन बनाये जाने को लेकर लोकसभा में मांग को प्रमुखता से उठाया था. खगड़िया पूर्णियां राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन परियोजना को भारत सरकार द्वारा की पूर्ण स्वीकृति मिल गई है. इस परियोजना को भारत सरकार द्वारा पूर्ण स्वीकृति प्रदान किया जाना सीमांचल एवं पूर्वी बिहार के विकास के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इससे आवागमन सुगम होगा. व्यापार को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, मनोज मंडल, मुखिया अशोक मेहता, इंद्रजीत सिंह, रमेश महतो, जदयू मंडल अध्यक्ष विजय दास, जदयू नेता अंजार आलम, श्रवण साह, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, विपिन बिहारी साह, सुमंत कुमार सिंह आदि ने विधायक को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >