केजीवी की छात्राओं को एनीमिया के प्रति किया जागरूक

केजीवी की छात्राओं को एनीमिया के प्रति किया जागरूक

कोढ़ा एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कस्तूरबा बालिका छात्रावास मड़वा नजरा चौकी विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना रहा. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया गया. प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर सीडीपीओ उषा किरण, महिला पर्यवेक्षिका राज श्री, शशि सिन्हा, बीसी प्रतिभा कुमारी, विद्यालय के प्राचार्य महानंद पंडित व बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, किशोरियां एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >