गांधीघर में बापू के जीवन से रूबरू हुए केंद्रीय विद्यालय की छात्र-छात्राएं

गांधीघर में बापू के जीवन से रूबरू हुए केंद्रीय विद्यालय की छात्र-छात्राएं

कटिहार शैक्षणिक भ्रमण (प्राथमिक संभाग) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा द्वितीय के तीनों सेक्शन के विद्यार्थियों को गांधी घर, कुरसेला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. यह भ्रमण विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान एवं प्रधानाध्यापक अमित कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सोमवार को भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पूज्य बापू के जीवन, उनके आदर्शों, सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की. इस अवसर ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. यह भ्रमण संबंधित कक्षा अध्यापकों की देख-रेख में आयोजित की गयी. जिसमें शाजिया नाज़िश, मीनू वर्मा, एलिना हेम्ब्रम शामिल थे. साथ ही भ्रमण के दौरान संगीता कुमारी, उम्मे सलमा, अनु रावत, हर्षित कुमार, कपिल देव, हरिओम, रवि कुमार, तौसीफ असलम तथा नर्स पूनम सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. समग्र रूप से यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अनुभवपरक सिद्ध हुआ. इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन में सहायक होते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >