कटिहार सदर अस्पताल की OPD रहेगी बंद, 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

Katihar Sadar Hospital OPD: बकरीद पर अस्पताल जाने से पहले जान लें जरूरी अपडेट. कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी गुरुवार को बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी, एम्बुलेंस और भर्ती मरीजों की सेवाएं जारी रहेंगी.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट.

Katihar Sadar Hospital OPD: बकरीद पर्व के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल कटिहार की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है. अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, ताकि पर्व के दौरान गंभीर मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

तीन शिफ्ट में संभाली जाएगी इमरजेंसी

अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि बकरीद के दिन इमरजेंसी सेवा को तीन अलग-अलग पालियों में बांटा गया है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. एके देव मरीजों को देखेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ अमरेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. सोमेन झा इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी गंभीर मरीज को इलाज में देरी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

भर्ती मरीजों और प्रसव सेवा पर असर नहीं

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल बाह्य रोगी विभाग यानी ओपीडी सेवा बंद रहेगी. भर्ती मरीजों का इलाज, जांच, प्रसव सेवा और आपातकालीन ऑपरेशन पहले की तरह चलते रहेंगे. शुक्रवार से ओपीडी नियमित समय पर फिर से शुरू हो जाएगी.

इसके अलावा अस्पताल परिसर में दवा और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी सक्रिय रखने की व्यवस्था की गयी है, ताकि मरीजों और परिजनों को परेशानी न हो.

मरीजों से की गयी खास अपील

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि पर्व के दिन सामान्य बीमारी के लिए अस्पताल न पहुंचे. केवल इमरजेंसी की स्थिति में ही अस्पताल आएं, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.

एम्बुलेंस सेवा 102 और 108 भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. प्रशासन ने लोगों से सतर्क और संयमित रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत इमरजेंसी विभाग से संपर्क करें.

Also Read: टीआरई-4 में इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई में जारी होगा नोटिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >