सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा

अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. वहीं गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

सदर अस्पताल कटिहार में बुधवार को ओपीडी सेवा सामान्य रूप से संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर इलाज और परामर्श की सुविधा ले सकते हैं.

अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. वहीं गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

बुधवार को मेडिसिन विभाग में डॉ एके देव मरीजों का इलाज करेंगे. डेंटल विभाग में डॉ एके सिंह तथा ईएनटी विभाग में डॉ विपिन कुमार अपनी सेवाएं देंगे. महिला मरीजों के लिए गायनो विभाग में डॉ प्रीति बरखा ओपीडी में मौजूद रहेंगी.

इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में ड्यूटी

आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टरों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ एसपी विनकर इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ दीपक कुमार तथा रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ उदयन कुमार मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने और निर्धारित समय में ओपीडी सेवा का लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >