पॉलिटेक्निक कॉलेज: पहले राउंड में 210 छात्रों का नामांकन, सिविल ब्रांच रही सबसे अधिक पसंद

कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के पहले राउंड का नामांकन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जिसमें कुल 210 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है. सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में सबसे अधिक छात्रों ने नामांकन कराया है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है.

Polytechnic Admission: कटिहार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) द्वारा आयोजित डीसीईसीई (पीई)-2026 के तहत त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के पहले राउंड की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. पहले चरण में कुल 210 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया. कॉलेज प्रशासन के अनुसार दूसरे राउंड की नामांकन प्रक्रिया अभी शेष है.

सिविल ब्रांच में सबसे अधिक नामांकन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ई. रवि कुमार ने बताया कि सभी पांच शाखाओं में कुल 313 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया था, जिनमें से 210 का सफलतापूर्वक नामांकन कराया गया. सिविल इंजीनियरिंग में 114 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया, जिनमें 82 का नामांकन हुआ. 31 छात्रों ने ब्रांच अपग्रेड के लिए आवेदन दिया, जबकि एक अभ्यर्थी का मामला डिफिसिएंसी के तहत रहा.

कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल में भी अच्छा रुझान

कंप्यूटर साइंस शाखा में 50 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया, जिनमें 33 का नामांकन हुआ. 15 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना, जबकि दो मामलों में डिफिसिएंसी पाई गई.

मैकेनिकल शाखा में 48 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया. इनमें 36 का नामांकन हुआ तथा 12 छात्रों ने दूसरे ब्रांच के लिए अपग्रेड कराया. इस शाखा में किसी भी अभ्यर्थी का मामला डिफिसिएंसी के तहत नहीं आया.

इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे कम दाखिले

Polytechnic Admission: कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहले राउंड में सबसे कम नामांकन इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा में हुआ. इस शाखा में 43 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया, लेकिन केवल 17 का नामांकन हो सका. 24 छात्रों ने अन्य शाखाओं में अपग्रेड के लिए आवेदन दिया, जबकि दो मामलों में डिफिसिएंसी दर्ज की गई.

दूसरे राउंड में भरेंगी शेष सीटें

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में कुल पांच शाखाओं में पढ़ाई की व्यवस्था है. सिविल इंजीनियरिंग में 132 सीटें निर्धारित हैं, जबकि कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल शाखाओं में 63-63 सीटें उपलब्ध हैं. पहले राउंड के बाद बची सीटों पर दूसरे राउंड के माध्यम से नामांकन कराया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >