कटिहार के सहयोग शिविर में कम रही लोगों की भागीदारी, अधिकारियों पर बिफरे विधायक

Katihar news:पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे शिविर पहुंचे विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया . इस दौरान उन्होंने मंच से उतरकर मौजूद लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं . लोगों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक ने बीडीओ, सीओ एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि शिविर के आयोजन को लेकर पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया, जिसके कारण आम लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर तक नहीं पहुंच सके .

कटिहार के डंडखोरा से संजय सिंह की रिपोर्ट:

Katihar news: राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मंगलवार को डंडखोरा पंचायत के प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. हालांकि शिविर में आम लोगों की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी, जिस पर पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई.

पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे शिविर पहुंचे विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया . इस दौरान उन्होंने मंच से उतरकर मौजूद लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं . लोगों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक ने बीडीओ, सीओ एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि शिविर के आयोजन को लेकर पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया, जिसके कारण आम लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर तक नहीं पहुंच सके.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर की शुरुआत की है . ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग इसकी जानकारी प्राप्त कर शिविर में भाग लें. विधायक ने निर्देश दिया कि भविष्य में आयोजित होने वाले शिविरों से पूर्व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके.

ढाई घंटे में ही खाली हो गया शिविर परिसर

विधायक की नाराजगी के बावजूद स्थानीय प्रशासन पर इसका विशेष असर नहीं दिखा. विधायक के जाने के करीब सवा घंटे बाद ही दोपहर 12:15 बजे तक शिविर लगभग समाप्त हो गया. विभिन्न विभागों के काउंटरों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मी अपने दस्तावेज समेटकर लौटने लगे . शिविर के लिए बनाए गए मंच और पंडाल में सन्नाटा पसरा रहा तथा अधिकांश काउंटर खाली हो गए. कुल मिलाकर सहयोग शिविर महज दो से ढाई घंटे में ही सिमटकर रह गया.

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, सीओ सादी रऊफ, पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा, कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार, पंचायत सचिव अमरदीप, मुखिया पार्वती हेंब्रम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान, जदयू राज्य परिषद सदस्य रमेश कुमार मंडल टिंकू, युवा जदयू प्रदेश सचिव शंकर पोद्दार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, मनोज प्रसाद गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >