कटिहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन का समय अवधि 22 जून तक बढ़ा

कटिहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन का समय अवधि 22 जून तक बढ़ा

– 9 जून तक कटिहार तक चलेगी ट्रेन, 10 जून से 16 जून तक आंशिक बदलाव के साथ भागलपुर से नवगछिया तक ही चलेगी

– अतिरिक्त भीड़ को लेकर स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार, दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालनकटिहार

गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए, ट्रेन संख्या 05932/05931 डिब्रूगढ़- कोलकाता-डिब्रूगढ़ और ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर – कटिहार-भागलपुर की सेवाओं को दोनों दिशाओं में क्रमशः आठ और तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है. इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05630 गुवाहाटी-तिरुपति और ट्रेन संख्या 05862 रंगापाड़ा नॉर्थ-विजयवाड़ा को वन-वे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है.

डिब्रूगढ़ कोलकाता समय अवधि 25 जुलाई तक बढ़ा

ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल को 6 जून से 25 जुलाई, तक परिचालन के लिए बढ़ाया गया है. वापसी में, ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल को 8 जून से 27 जुलाई तक परिचालन के लिए बढ़ाया गया है. ये ट्रेनें आठ अतिरिक्त फेरों के लिए अपनी मौजूदा सेवा, समय-सारिणी, संयोजन और ठहरावों के अनुसार ही चलेंगी.

कटिहार- भागलपुर स्पेशल ट्रेन की समय अवधि 22 जून तक बढ़ाया

भागलपुर- नवगछिया पुल सड़क मार्ग का संपर्क भंग होने के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कटिहार से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 जून के लिए किया गया था. लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को लेकर इस ट्रेन की समय अवधि 22 जून तक बढ़ा दी गई है. जिसमें कटिहार से भागलपुर के लिए 9 जून तक ट्रेन परिचालित होगी, जबकि 10 जून से 16 जून तक आंशिक रूप से भागलपुर से नवगछिया तक ही चलेगी.

दो वन वे ट्रेनों का होगा परिचालन

इसके अतिरिक्त, 4 जून, 2026 को एक फेरा के लिए दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. दोनों, ट्रेन संख्या 05630 गुवाहाटी-तिरुपति और ट्रेन संख्या 05862 रंगापाड़ा नॉर्थ-विजयवाड़ा गुरुवार को चलेंगी. कुल मिलाकर, गर्मियों में भीड़भाड़ के दौरान ये स्पेशल ट्रेन सेवाएं कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रियों की आवाजाही को सुगम और यात्रा के अधिक आरामदायक अनुभव को सुनिश्चित करेंगी.

कटिहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन की समय अवधि में विस्तार किया गया है. 4 जून से बढ़ाकर 9 जून तक कटिहार से परिचालित होगी. जबकि 10 जून से आंशिक बदलाव के साथ भागलपुर से नवगछिया ट्रेन का परिचालन होगा जितेंद्र कुमार सिंह, डीसीएम कटिहार रेल मंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >