कटिहार में आधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब आधार अपडेट के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

कटिहार में नया आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू हुआ है। अब आधार कार्ड में सुधार, नया नामांकन और अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। जानें पूरी जानकारी।

Katihar Aadhaar Service Center: कटिहार. शहर के डीएस कॉलेज रोड स्थित खनका मोड़ के समीप मंगलवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया. इस केंद्र के शुरू होने से जिले के लोगों को आधार से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी.

आधार सेवाओं के लिए नहीं करनी पड़ेगी दूसरे शहर की यात्रा

सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आधार आज प्रत्येक नागरिक की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में कटिहार में आधुनिक आधार सेवा केंद्र की शुरुआत आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा है. अब आधार अपडेट कराने के लिए दूसरे शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी.

निर्धारित सरकारी शुल्क ही लिया जाएगा

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार ही आधार कार्ड में संशोधन या अद्यतन का शुल्क लिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की अनुमति किसी को नहीं है. लोगों से अपील की गई कि आधार संबंधी सभी कार्य अधिकृत सेवा केंद्र पर ही कराएं, ताकि सुरक्षित और पारदर्शी सेवा मिल सके.

आधार से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

केंद्र के क्षेत्रीय प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि यहां नया आधार नामांकन, नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि एवं बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डाउनलोड और रंगीन प्रिंट सहित आधार से संबंधित लगभग सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी.

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधा

Katihar Aadhaar Service Center: आधार सेवा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए व्हीलचेयर, आरामदायक प्रतीक्षालय तथा प्रशिक्षित कर्मियों की व्यवस्था की गई है. केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा प्रताप सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >