हसनगंज नवनिर्मित काजीबाड़ी पदमपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार को प्रतिमा स्थापना व सप्तमी पूजा पर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. 501 कन्या सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मनोज कुमार मंडल, मुखिया कंदलाल मुर्मू, सदानंद तिर्की ने शुभारंभ किया. 25 वर्षों से फूस की झोपड़ी में माता की पूजा होती थी. भव्य मंदिर का निर्माण कराया है. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, काजीबाडी़ पदमपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापना व सप्तमी पूजा पर कलश शोभा यात्रा को पूजा समितियों व कार्यकर्ताओं को दिल से आभार व्यक्त करता हूं. संचालन सदानंद तिर्की ने किया. मंदिर कमेटी अध्यक्ष रंजीत उरांव, मनोज उरांव, माघो उरांव, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा, सुशील शर्मा, सुबोध शर्मा, मनोज शर्मा, वरुण शर्मा, भूपेश शर्मा, राजन शर्मा, रुपेश शर्मा, मुन्ना उरांव, जैन महतो, सुबोध शर्मा, सुजीत कुमार, सुरेश मंडल, अर्जुन उरांव, उपेंद्र उरांव, राजन शर्मा, जैनुल, महफूज, पवन कुमार, सुभाष कुमारआदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
