कटिहार लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है तो दूसरी ओर कई नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हो गई है. लगातार बारिश के कारण रेलवे भी प्रभावित है. कटिहार रेल मंडल अंतर्गत जोगबनी रेलवे स्टेशन पर पानी आ जाने के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गयी. यही वजह है कि जोगबनी से खुलने वाली तथा जोगबनी जाने वाली पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि जोगबनी रेलवे स्टेशन पर पर बरसात का पानी आने के कारण रेलवे ट्रैक डूब गया है. पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है. उन ट्रेनों में ट्रेन नंबर 75755 कटिहार से जोगबनी डीएमयू ट्रेन जोगबनी तक शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है. जोगबनी से खुलने वाली ट्रेन 75756 बथनाहा से कटिहार के लिए खुलेगी. ट्रेन नंबर 13212 दानापुर जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन बथनाहा तक शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया. जबकि ट्रेन नंबर 13213 बथनाहा से दानापुर के लिए खुलेगी. ट्रेन नंबर 12487 जोगबनी से आनंद विहार को जाने वाली ट्रेन फारबिसगंज से चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
