मांगों को लेकर जीविका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बलिया बेलौन बाजार में शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर जीविका दीदियों ने प्रदर्शन किया.

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन बाजार में शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर जीविका दीदियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते हुए दीदियों ने कहा कि हमें नियुक्ति पत्र चाहिए. सभी कैडर का मानदेय 25 हजार हो, हमें मानदेय नहीं, वेतन चाहिए, काम से निकालने की धमकी पर कार्रवाई हो. हमें बीमा और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो. हमें भी अवकाश मिले, पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो. अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष मासिक यातायात भत्ता एवं कर्मी भत्ता दिये जाये. दीदियों ने कहा कि गरीब दीदी के ऊपर बढ़ रहे तथा ब्याज को माफ किया जाये. इस अवसर पर सिया कुमारी, नसीमा, रूपा कुमारी, निभा कुमारी, कविता कुमारी, अर्चना, महिनूर, ब्यूटी आदि कई जीविका समूह के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >