मातृशिशु पोषण कार्यक्रम जीविका ने महिलाओं को किया पुरस्कृत

मातृशिशु पोषण कार्यक्रम जीविका ने महिलाओं को किया पुरस्कृत

बीमारी से बचाव के लिए कई सुझाव भी दिये बरारी जीविका कार्यालय बरारी में मातृ शिशु पोषण कार्यक्रम अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह बीपीएम संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बीपीएम ने कहा, मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गरीब परिवारों को बीमारियों से बचाव के प्रति प्रेरित करना है, अनावश्यक चिकित्सकीय खर्चों से बचते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके. जिला से आए प्रबंधक (स्वास्थ्य एवं पोषण) शंभू प्रकाश ने बताया कि जीविका के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं. प्रबंधक सामुदायिक वित्त प्रकाश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार चौबे, अभिमन्यु कुमार सहित सामुदायिक समन्वयक बिंदेश्वरी कुमार, अर्जुन कुमार, पांडव कुमार, पूनम कुमारी, मनीषा कुमारी, राजेश कुमार तथा एकता, उज्जवल और जीवन ज्योति सीएलएफ की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी एवं सुनीता कुमारी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पुस्कार देकर सम्मानित किया गया. सभी उपस्थितजनों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >