100 से अधिक रोजेदार परिवारों में बंटे ईद के सामान

100 से अधिक रोजेदार परिवारों में बंटे ईद के सामान

डंडखोरा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वयंसेवी संस्था अल-मदद फाउंडेशन कटिहार की ओर से 100 से अधिक जरुरतमंद रोजेदार परिवारों के बीच ईद के लिए जरुरी सामानों का पैकेट वितरण किया. डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा, सौरिया, भमरैली, मगुरजान और कंदरपेली के गांवों में संस्था के पदाधिकारियों की ओर चिह्नित परिवारों को ईदी किट पहुंचाया गया. किट में साड़ी, लुंगी, टोपी, सेवई, चावल, सूरमा जैसे ईद का सामान था. पैकेट मिलने से गरीबी के कारण त्योहार का सामान जुटाने में असमर्थ परिवार के चेहरे पर खुशी देखी गयी. यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष मुश्ताक आजम व सचिव रईस ने बताया कि डंडखोरा प्रखंड के अलावा कटिहार शहरी क्षेत्र के रामपारा, चौधरी मोहल्ला, बैगना में भी जरूरतमंद परिवार के बीच ईद सामग्री का वितरण किया गया है. कहा, हमारी संस्था जनसहयोग से प्राप्त राशि का गरीब एवं लाचार लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >