कटिहार में अकीदत के साथ अदा की आखिरी जुम्मे की नमाज

कटिहार में अकीदत के साथ अदा की आखिरी जुम्मे की नमाज

कटिहार मुकम्मल 30 दिनों के चांद के साथ पवित्र रमजान महीने का आखिरी जुम्मा शुक्रवार को पूरे शहर में अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा किया गया. रोजेदारों में खास उत्साह देखने को मिला और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे. शहर की बड़ी जामा मस्जिद, गांजा गली मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, भीड़ का आलम यह रहा कि बड़ी मस्जिद के अंदर जगह कम पड़ गई, जिसके कारण हजारों लोगों को सड़कों पर बैठकर नमाज अदा करनी पड़ी. हर ओर इबादत का माहौल बना रहा और नमाजियों ने पूरे खशू-खुज़ू के साथ अल्लाह की बारगाह में सजदा किया. आखिरी जुम्मे की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अग्रिम ईद की मुबारकबाद दी. रोजा रखने वाले लोगों के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी. रमजान के इस पवित्र महीने में रोजेदारों ने रोजा, नमाज, तरावीह और दुआओं के जरिए अल्लाह की इबादत की और अपनी मगफिरत की दुआ मांगी. शहर में भाईचारे और सौहार्द का भी अनूठा नजारा देखने को मिला. प्रशासन और मस्जिद कमेटी की ओर से भी सुरक्षा और हर व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी. इस तरह रमजान का आखिरी जुम्मा पूरे कटिहार में अकीदत, भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >