जदयू जिलाध्यक्ष ने सीएम से मिल बलिया बेलौन को प्रखंड बनाने की मांग की

जदयू जिलाध्यक्ष ने सीएम से मिल बलिया बेलौन को प्रखंड बनाने की मांग की

– राष्ट्रीय राज्यमार्ग फोरलेन सड़क से बारसोई होते हुए पश्चिम् बंगाल की चांचल, मालदा कोलकता राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जोड़ने की मांग कटिहार जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस मुलाकात में जिले में विकास और लोगों की सहूलियत को लेकर जदयू के जिला अध्यक्ष ने दो मांगों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. इस पर संज्ञान लेते हुए इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतरने की मांग की. जिला अध्यक्ष सूरज ने मांग की कि कटिहार जिला के पूर्वी क्षेत्र में सरबासा चौक से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग फोर लेन सड़क से अगर सौरिया, डंडखोरा, सौनाली, सालमारी एवं बारसोई होते हुए पश्चिम् बंगाल की चांचल जिला-मालदा- कोलकता राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जोड़ दिया जाय तो इस क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर में सुधार का मौका मिलेगा. क्योंकि ये क्षेत्र काफी पिछड़ा एवं आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर है. इस फोरलेन सडक निर्माण से तीन राज्य झारखण्ड, बिहार, पश्चिम् बंगाल से जुड़ाव हो जायेगा. जिससे यातायात सुगमता के साथ व्यापार, उद्योग धंधे का रास्ता खुलेगा. इस राष्ट्रीय राज्यमार्ग से पांच विधान सभा क्षेत्र भी लाभाविंत होगी. मनिहारी, कटिहार, कदवा, प्राणपुर, बलरामपुर इस सड़क निर्माण की दूरी लगभग 82 किलोमीटर से 90 किलोमीटर तक की होगी. इसके अलावा जिला अध्यक्ष ने बलिया बेलौन को प्रखंड बनाने की मांग की. उन्होंने कहा की क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान कदवा विधान सभा के लोगों के द्वारा बलिया बेलौन को प्रखंड बनाने की मांग जोरदार ढंग से की जाति रही है. कदवा प्रखंड मुख्यालय का भौगोलिक बनवाट अन्तर्गत ही 12 पंचायत, जो बलिया बेलौन की तरफ है. वहां की लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने पर लगभग 12 किलोमीटर से 15 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है. महानन्दा नदी के एक छोर पर प्रखंड मुख्यालय है. दूसरी छोर पर 12 पंचायत है. ये क्षेत्र अति पिछड़ा महादलित एवं अल्पसंख्यक बाहूल्य है. साथ हीं ये क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है. बाढ़ के समय में 12 पंचायतों के लोगो को काफी परेशानी होती है. कदवा प्रखंड 30 पंचायतों का प्रखंड है. बहुत सारी योजनाओं का लाभनागरिकों को लेने में प्रखंड पहुंचने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में बिचौलियों का प्रभाव बढ़ जाता है. इस क्षेत्र में अतिपिछड़ा महादलित एवं अल्प संख्यक की आबादी है. बलिया बेलौन प्रखंड का दर्जा मिल जायेगा तो लोगो को काफी सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >