एनएच-31 पर कुरसेला से रंगरा तक लगा जाम

कोसी पुल पर देर शाम ट्रक खराब होने से लगा जाम

कुरसेला. कोसी सड़क पुल पर रविवार को देर शाम एक ट्रक के खराब हो जाने से जाम लग गया. जाम सड़क पुल से बढ़ कर एनएच 31 पर लगभग एक किलो मीटर की दूरी में लग गया. सड़क पुल से वाहनों का गुजरना ठप पड़ गया. वाहनों का बढ़ता जाम कुरसेला नया चौक तक पहुंच गया. उधर वाहनों का जाम रंगरा के आस पास पहुंच गया. जानकारी अनुसार सड़क पुल पर जाम लगभग शाम 6.30 बजे के करीब लगा. पुलिस पुल पर खराब ट्रक को हटा कर आवागमन सुचारु करने के प्रयास में जुटी थी. समाचार प्रेषण तक एनएच 31 का जाम नहीं टूट पाया था. सड़क जाम में ट्रक सहित यात्री बसों के साथ छोटा बड़ा वाहन फंसा हुआ था. कोसी सड़क पुल पर लगे जाम से बाइक को निकल कर आगे बढ़ना मुश्किल बना हुआ था. कोसी सड़क पुल सहित एनएच 31 पर अक्सर जाम लगने की स्थिति बनते रहती है. सड़क पुल की चौड़ाई कम होने और कतिपय वजहों से जाम लग जाया करता है. नया चौक कुरसेला के आसपास सड़क का भाग अतिक्रमित होने से मार्ग पर जाम लगने की स्थिति बनते रहती है. एनएचआई से लेकर संबंधित विभाग का सड़क अतिक्रमण हटाने को लेकर उदासीन रवैया बना हुआ है. जिससे अक्सर मार्ग पर जाम लगने का सिलसिला बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >