पिपरिया टोला काबर में पुल निर्माण अनियमितता, ग्रामीणों ने रोक काम

पिपरिया टोला काबर में पुल निर्माण अनियमितता, ग्रामीणों ने रोक काम

– घटिया सामग्री के इस्तेमाल से आक्रोशित हुए ग्रामीण कार्यस्थल पर सूचना पट नही, पूर्व सरपंच ने पीओ को दिया आवेदन बरारी जी राम जी योजना से काबर पंचायत के वार्ड O9 में सीताराम महतो की खेत के पास आर सीसी कलवर्ट निर्माण कार्य-0524009020 एवी 20436060 में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश है. काबर पंचायत के पूर्व सरपंच चंदन कुमार सिंह ने अनियमितता की शिकायत मनरेगा डीपीओ श्याम देव से की. कहा, कल्वर्ट निर्माण में बालू के रूप में नदी किनारे की बलुआही मिट्टी का उपयोग हो रहा है. आठ एमएम का छड़ कही दस एमएम का छड़ लगाया जा रहा है. कलवर्ट की शुरुआत जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी कटाई और गड्ढा खोदकर शुरू किया जबकि, मनरेगा मजदूरों के बजाए जेसीबी से काम हो रहा है. स्थल के समीप योजना प्राक्कलन राशि की सूचना नहीं है. आरसीसी पुल में जमीन में भी सरिया का इस्तेमाल नही किया जाना गुणवत्ता को ताख पर रखकर किया जाना सरकार की योजना की धज्जियां उड़ाने जैसा हैं. पीआरएस राजकुमार ने कहा, ऐसे चलता है मनरेगा का काम. जो बन रहा है वह ठीक है. पीओ मनरेगा श्यामदेव ने बताया कि आरसीसी पुल निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी. शिकायत कर्ता ने कहा डीडीसी से भी शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >