सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम का होगा आयोजन

सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम का होगा आयोजन

फलका बारिश के मौसम में डायरिया कंट्रोल के लिए फलका में सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई से 14 सितंबर तक किया जायेगा. जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने दी. कहा, 15 जुलाई से 14 सितंबर तक डायरिया कंट्रोल के लिए घर-घर आशा कर्मी द्वारा भ्रमण कर आमलोगों को साफ-सफाई, स्वच्छ जल एवं भोजन करने के लिए जानकारी दी जायेगी. इसके साथ-साथ जिस परिवार में डायरिया का लक्षण पाया जायेगा तथा 6 माह से 5 वर्ष तक का बच्चे होंगे. वहां ओआरएस जिंक की जोड़ी का वितरण की जायेगी. ओआरएस की घोल बनाने के लिए जानकारी दी जायेगी. सर्वे के दौरान अगर डायरिया से ग्रसित रोगी पाये जाते हैं तो उसे तत्काल रेफर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी आशा कर्मियों को जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >