बारसोई में हज भवन निर्माण की पहल तेज

बारसोई में हज भवन निर्माण की पहल तेज

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्टीय सचिव सलाउद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कर पूर्णिया प्रमंडल अन्तर्गत कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के हाजियों के लिए बारसोई में हज भवन बनाने का आग्रह किया है. विधान पार्षद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान के द्वारा इस मुद्दा को विधानसभा में उठाते हुए भवन निर्माण विभाग से यह जानना चाहा की पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिला के हज यात्रियों का इम्बारकेशन प्वाइंट कोलकाता है. बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा की बारसोई रेलवे जंक्शन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का महत्वपूर्ण जंक्शन है. यहां सभी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है. हज भवन बनाने से सीमांचल के हाजियों को सुविधा मिलेगी. कोलकाता जाना सुविधा जनक होगा. बारसोई में वक्फ की जमीन उपलब्ध है. उक्त महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करते हुए बिहार सरकार के द्वारा बारसोई में हज भवन निर्माण की प्रकिया तेज किये जाने पर लोगों में हर्ष का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >