एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायें

एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायें

डंडखोरा आगामी विधानसभा चुनाव के लेकर भाजपा की ओर से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में बूथ को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को भाजपा मंडल के सौरिया पंचायत बूथ संख्या तीन देवखंड में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित हुए. इस बैठक में भाजपा नेता मानिक सरकार, डंडखोरा मंडल के प्रभारी धर्मेंद्रनाथ, प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार साह, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम केवट शामिल हुए. बैठक का संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी धर्मेंद्र नाथ ठाकुर ने सभी बूथ अध्यक्ष को लैपटॉप के माध्यम से जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कल्याणकारी योजना के बारे में लोगों के बीच में जाकर जानकारी दें. इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष शिवधारी केवट, बूथ अध्यक्ष बलराम केवट, कृतन पोद्दार, कन्हैया लाल महतो, केशव केवट, भूमेश्वर राय सहित बड़ी संख्या में महिला एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >