स्मैक तस्करी के सूचनाकर्ता को मिल रही धमकी

स्मैक तस्करी के सूचनाकर्ता को मिल रही धमकी

बारसोई बारसोई में आबादपुर थाना क्षेत्र के मलतीपुर पंचायत स्थित धूमटोला गांव में अवैध रूप से चल रहे इस्मैक के कारोबार को लेकर स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है. स्थानीय समाजसेवी व राजद जिला प्रधान महासचिव (एससी/एसटी प्रकोष्ठ) विमल रविदास ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. वार्ड संख्या 5 में दिन से लेकर देर रात तक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है. आरोप लगाया कि कई बार आबादपुर थाना को सूचना दी लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस द्वारा सूचनाकर्ता की पहचान उजागर कर दी गई. इसके बाद आरोपित द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >