सालमारी दुर्गा मंदिर परिसर में मेला का किया शुभारंभ

सालमारी दुर्गा मंदिर परिसर में मेला का किया शुभारंभ

बलिया बेलौन सालमारी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार को एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह सहित कमेटी सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ करते हुए मंदिर में नारियल फोड़कर पंडित के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया. दुर्गा पूजा मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने कहा की दुर्गा पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. पूजा कमेटी सदस्यों ने बताया की चार दिवसीय मेला का शुभारंभ किया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सालमारी के अध्यक्ष अशोक सरावगी ने बताया कि यह मंदिर सन 1949 में बना था. तभी से श्रद्धापूर्वक दुर्गापूजा का आयोजन होते आ रहा है. पूर्व एमएलसी मोहन लाल अग्रवाल, चन्द भूषण ठाकुर, कमेटी सदस्य अशोक सरावगी, हर्ष अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, ललित बुबना, पवन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, लालू भगत, यश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, प्रशांत कुमार, अंशू अग्रवाल, मनोज सिंह, निशांत अग्रवाल, तेजकरण शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >