नवगठित समिति में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बने

नवगठित समिति में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बने

कोढ़ा बिहार सरकार ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत कोढ़ा प्रखंड में एक नई क्रियान्वयन समिति का गठन किया है. इस नवगठित समिति में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी सक्रियता को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. समिति में अभिषेक कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. जबकि अन्य 13 सदस्यों को भी नामित किया गया है. जो विभिन्न पंचायतों और समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं. समिति का प्रमुख कार्य केंद्र व राज्य सरकार के संचालित योजनाओं पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करना और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव व पहल करना होगा. इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा, सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है. उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >