प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से बेरोकटोक हो रहा मिट्टी का खनन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से बेरोकटोक हो रहा मिट्टी का खनन

– मिट्टी माफिया सरकार को हर माह लगा रहे करोड़ों रुपए का चूना – अवैध खनन से जमीन मालिकों को सता रहा है महानंदा नदी का भीषण कटाव का खतरा – उपजाऊ जमीन हो रही बंजर प्राणपुर प्रखंड के प्राणपुर व रौशना थाना क्षेत्र के महानंदा नदी किनारे नियम को ताक पर रखकर बिचौलिया की मिलीभगत से मिट्टी माफिया निजी हो या सरकारी जमीन पर रात के अंधेरे व दिन के उजाले में धड़ल्ले से मिट्टी का खनन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बिचौलिया और प्रशासनिक अधिकारी की मिली भगत से निजी हो या सरकारी जमीन को जेसीसीबी एवं कुदाल से बिहार सरकार को बिना राजस्व दिए मिट्टी माफिया के द्वारा रात के अंधेरे में हो या दिन के उजाले में अवैध रूप से मिट्टी कि खुदाई किया जा रहा है. जिससे जमीन मालिकों को महानन्दा नदी के भीषण कटाव का डर सता रहा है. प्राणपुर प्रखंड के सभी प्रशासनिक अधिकारी देख कर भी मुंह पर ताला लगा लिये है. जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों में सरकार व प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया है कि लाभा, बंगुरूआ, इंग्लिश, बाबूपुर, भरत कोल, दुर्गापुर, धबोल, जलला हरिरामपुर, गजहर, ग्राम देवती गांव के समीप महानन्दा नदी के किनारे निजी और सरकारी जमीन के उपजाऊ मिट्टी को रात के अंधेरे में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी मिट्टी माफिया के द्वारा बिचौलिया और प्रशासनिक अधिकारी के मिली भगत से बिहार सरकार को बिना राजस्व दिए जेसीबी से अवैध मिट्टी खोदाई किया जा रहा है. जमीन मालिकों को महानन्दा नदी के भीषण कटाव का डर सता रहा है. प्रशासनिक अधिकारी के मुंह में ताला लटका हुआ है. किसानों ने शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई करने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >