– 167 मतों के अंतर से दर्ज की जीत, बीडीओ ने सौंपा विजयी प्रमाण पत्र बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत के पैक्स चुनाव में इफ्तेखार रहमानी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया. पूर्व पैक्स अध्यक्ष व अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रियाज आलम को 167 मतों के अंतर से पराजित कर नया अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा. कुल 963 मतदाताओं वाले इस चुनाव में पूरब भाग मतदान केंद्र पर 296 तथा पश्चिम भाग मतदान केंद्र पर 202 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 498 मत पड़े. मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वभाव भवन में रखा गया. शाम में मतगणना संपन्न हुआ. मतगणना समाप्त होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने इफ्तेखार रहमानी को विजयी घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. इफ्तेखार रहमानी को कुल 325 मत प्राप्त हुए. पूर्व पैक्स अध्यक्ष रियाज आलम को 158 मत मिले. 15 मत प्रतिक्षेपित घोषित किया गय. इस प्रकार इफ्तेखार रहमानी ने 167 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. विजय की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. समर्थकों ने इसे किसानों, पैक्स सदस्यों और आम मतदाताओं के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि नए नेतृत्व में पैक्स का विकास और किसानों के हितों की रक्षा को नई दिशा मिलेगी. विजयी होने के बाद इफ्तेखार रहमानी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीरा पैक्स के सभी सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पैक्स को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया.
पूर्व अध्यक्ष को हराकर इफ्तेखार रहमानी बने बलतर पैक्स के नये अध्यक्ष
पूर्व अध्यक्ष को हराकर इफ्तेखार रहमानी बने बलतर पैक्स के नये अध्यक्ष
