कटाव पीड़ितों को बसाने की मांग को आमरण अनशन शुरू

कटाव पीड़ितों को बसाने की मांग को आमरण अनशन शुरू

मोहनिया पोखरी धाम व बस स्टैंड गंगा स्थान निवासी हैं सभी पीड़ित कटिहार मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष इंदिरा पार्क में बुधवार को आमरण अनशन शुरू किया. उन्होंने कहा कि आश्वासन का दौर बहुत चला. अब आश्वासन नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर काम होनी चाहिए. उन्होंने कहा की हमारी मांगे है कि मोहनिया पोखरी धाम व बस स्टैंड गंगा कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित किया जाय, सब सुविधाएं भी दें. इसके लिए बिहार सरकार ने राशि काफी पहले जिला प्रशासन कटिहार को अवमुक्त कर दी है. जिससे बिहार सरकार की मंशा ईमानदार है. उच्च न्यायालय का जनहित में आया आदेश ज्ञापन सीडब्ल्यूजेसी संख्या 18915/2019 भी इनके समर्थन में है. तीन महीने के अंदर बसाने को कहा गया था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा पत्र जनहित 13.18 एकड़ सीज की सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद अब तक सभी 500 परिवारों को बसाया नहीं गया. यह प्रक्रिया पिछले 15 वर्षों से लगातार ज्ञापन देने के बाद भी संभव हो नहीं पाई है. दूसरी मांग के तहत मोहनिया नगर पालिका अंतर्गत चरका विद्यालय एवं सिंगल टोलिया की भूमि पर बसे कटाव पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय सुविधा उपलब्ध हो, मौजूदा समय में गंगा कटाव से बेघर हुए भूमिहीन गरीबों को अविलंब उक्त परिवारों को भी पुनर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू किया जाय. कटिहार नगर निगम अंतर्गत चार हजार फुटपाथ दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की राशि दी, लेकिन इसके लिए न तो परिवार पत्र, खाद्य विभाग प्रमाण पत्र, वार्डिंग जोन, विवाद निस्तारण समिति का गठन किया गया और ना ही टीबीसीएम स्वीकृत वार्डिंग जोनों का साकार रूप अब तक कटिहार शहर को मिला. जिससे अत्यधिक समस्याएं उत्पन्न होती रहती है. अनशन पर राजेश गुरनानी का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भी साथ बैठे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >