आजमनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

आजमनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर- शीतलमनी मुख्य मार्ग पर शनिवार को माराडांगी गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे 18 चक्का ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक शीतलमनी पंचायत की कोढोबाड़ी गांव निवासी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि, पीछे बैठा युवक मसलेक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सीएचसी डॉ फैजुर रहमान ने बताया कि इरशाद के सिर में गंभीर चोट लगी है. उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. दूसरे घायल का पैर पूरी तरह फ्रैक्चर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आजमनगर प्रखंड बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र है. बंगाल को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है. वर्षों से सड़क चौड़ीकरण की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रतिबंधित भारी वाहनों का अवैध संचालन किसकी अनुमति से हो रहा है. उनका कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >