कटिहार बड़ा बाजार होलिका दहन समिति की मंगलवार को स्थानीय श्याम मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. होलिका दहन समिति के संयोजक राजकुमार मुरारका ने बताया कि पंडित जयप्रकाश पांडे व राजकुमार शर्मा के निकाले गए शुभ मुहूर्त के अनुसार दो मार्च, सोमवार की सुबह 10:30 बजे स्तंभ रोपण एवं मध्य रात्रि को 12.35 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम किया जायेगा. अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम, सचिव कृष्ण बजाज, अनिल चमरिया, नरेश शर्मा, मनोज रुंगटा, राहुल मुरारका, चीकू मुकीम, टप्पू चौधरी, राजेश चमरिया, विनोद तंबाकू वाला, विकास पोद्दार, हेमंत चौधरी व अन्य लोग उपस्थित थे.
बड़ा बाजार होलिका दहन समिति दो को 12.35 बजे रात करेगा होलिका दहन
बड़ा बाजार होलिका दहन समिति दो को 12.35 बजे रात करेगा होलिका दहन
