कोढ़ा में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल से गूंजा हाई स्कूल मैदान

कोढ़ा में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल से गूंजा हाई स्कूल मैदान

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल मैदान में रविवार को पुलिस, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी. पूरा मैदान रंगों की खुशबू, उत्साह और भाईचारे के माहौल से सराबोर हो गया. डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह, कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है. इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं. पुलिस व आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं. नगर पंचायत वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी, धर्म शर्मा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >