सुने घर में चोरों ने की चोरी, सामान बाड़ी में फेंका

सुने घर में चोरों ने की चोरी, सामान बाड़ी में फेंका

बरारी थाना क्षेत्र के सूजापुर पंचायत के वार्ड दो बलुआ चौक पर जयप्रकाश चौधरी के सुने घर में चोरों ने उत्पात मचाया है. घर का ताला तोड़ कर सारे सामान को तहस नहस कर दिया. बक्सा, पलंग सहित कई सामान को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गया. जयप्रकाश चौधरी का भतीजा अजय कुमार ने बताया कि सुबह उठने पर पीछे का दरवाजा खोलने गया. तभी दरबाजा में बांस लगा देख शक हुआ तो बाड़ी में गया तो देखा कि कुछ सामान बिखरा पड़ा है. घर का दरवाजा का ताला टूटा पाया घर में रखे सारे सामान को बिखेरा देख पुलिस को सूचना दी. जयप्रकाश चौधरी कई दिनों से अमृतसर पंजाब गये हुए है. थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच नी जा रही है. परिजन के जाने पर क्या चोरी हुई है यह पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >