एमजेएम महिला कॉलेज में 58 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

एमजेएम महिला कॉलेज में 58 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज, कटिहार के तत्वावधान में ममता सेवा सदन द्वारा शुक्रवार को काॅलेज परिसर में नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने 58 छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया. शिविर का उद्घाटन काॅलेज प्राचार्या प्रो डाॅ दिपाली मंडल व ममता सेवा सदन, विनोदपुर, कटिहार की जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्या प्रो दिपाली ने कहा कि महिला चिकित्सक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का विशेष स्वास्थ्य लाभ काॅलेज की छात्राओं व महिला शिक्षकों को मिला है. शिविर में ममता सेवा सदन की डॉ ममता कुमारी ने बताया कि छात्राओं की स्वास्थ्य जांच में कई छिपे रोगों का पता चला है. जिसका समय रहते उपचार किया है. शिविर में एनीमिया और पेट दर्द के अधिक मामले आए हैं. शिविर का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी ने किया. डॉ अमरंजय, डॉ नम्रता, डॉ अंजलि, डॉ अंजु कुमारी सिन्हा, निशा मिश्रा, डॉ अंबिका, डॉ नीलम कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >