प्रेमिका के मना करने के बाद भी जबरन अवैध संबंध रखना चाहता था रमन, घर बुला कर कर दी थी हत्या

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमिका ने पंखा से लटका दिया था शव

कुरसेला. जबरन अवैध संबंध रखने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी युवक को घर बुला कर गला दबाकर हत्या कर युवक के शव को पंखा से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था. इस तरह प्रेमिका ने प्रेमी युवक का हत्या कर रास्ते से हटा दिया. थाना पुलिस ने डुमरिया निवासी युवक रमन कुमार (28) पिता सुखलाल पासवान के संदेहास्पद स्थिति में मौत की गुत्थी का सनसनी पूर्ण खुलासा किया है. पुलिस ने बताया है कि बीते दो साल से युवक रमन का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था. तीन माह पूर्व युवक रमन बाइक चोरी के आरोप में जेल गया था. जेल से वापस आने पर रमन प्रमिका से करीब आने का प्रयास करने लगा. जबकि प्रेमिका को अब यह सब पसंद नहीं था. मना करने पर युवक अवैध प्रेम संबंध रखने से बाज नहीं आ रहा था. प्रमिका ने युवक के इस रिश्ते को हमेशा के लिए दूर करने का निर्णय ले लिया. आखिरकार योजनाबद्ध तरीके से युवक रमन को घर बुला कर गला दबा कर हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया. प्रेमी युवक से प्रेमिका सात साल की बड़ी है. पुलिस के गहन अनुसंधान में इस प्रेम कहानी का पटाक्षेप हुआ और हत्या के आरोपित पुलिस शिकंजे में आ गया. मामले में मृत युवक की पत्नी ने थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया था. घटना का अनुसंधान करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपित महिला समेत चार लोगों को जेल भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >