कवच 2.0 टीम ने बाल विवाह व बाल श्रम रोकथाम पर दिया जोर

कवच 2.0 टीम ने बाल विवाह व बाल श्रम रोकथाम पर दिया जोर

फलका बच्चों के अधिकार और संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था के सहयोग से तटवासी समाज न्यास से संचालित कवच 2.0 परियोजना की प्रगति व प्रभाव की समीक्षा के लिए सात सदस्यीय टीम कटिहार पहुंची. टीम ने फलका प्रखंड एवं हथवाड़ा पंचायत का दौरा कर बाल विवाह, बाल श्रम तथा बच्चों से जुड़ी अन्य सामाजिक समस्याओं पर जमीनी स्तर की स्थिति का आकलन किया. टीम ने सर्वप्रथम प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से मुलाकात की. बीपीआरओ अंशु प्रिया ने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित बाल कल्याण संरक्षण समिति की संरचना, कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी. कहा, ग्राम पंचायत विकास फंड के माध्यम से बच्चों के विकास के लिए राशि का आवंटन किया जा रहा है. जिससे स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की चारदीवारी, पुस्तकालय सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं. बच्चों से संबंधित और भी कई विकासात्मक योजनाएं प्रस्तावित हैं. इसके पश्चात टीम पंचायत सरकार भवन, हथवाड़ा पहुंची. जहां मुखिया-सह-अध्यक्ष पंचायत स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति भारती कुमारी द्वारा फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सभी सदस्यों का स्वागत किया. मुखिया भारती कुमारी ने बताया कि पंचायत स्तरीय समिति के सदस्य नियमित रूप से गृह भ्रमण कर बाल श्रम, बाल विवाह एवं बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करते हैं. सात सदस्यीय टीम में हर कबीर, नीलिमा, पूजा, तान्या, ओजस एवं मृगमोय सरकार के साथ तटवासी समाज न्यास के परियोजना प्रबंधक मोहम्मद फारूक आलम शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >