,जय अंबे गौरी व या देवी सर्वभूतेषु, के उच्चारण से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

,जय अंबे गौरी व या देवी सर्वभूतेषु, के उच्चारण से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

फलका फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में शारदीय दुर्गापूजा की जा रही है. जय अंबे गौरी और या देवी सर्वभूतेषु मंत्रोच्चारण से पूरे प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान है. देवी के गीत और घंटे की ध्वनि से वातावरण चारों और भक्तिमय हो रहा है. रविवार को दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी देवी की पूजा श्रद्धा भक्ति के साथ की गयी. माता दुर्गा की आराधना में पुरुष, महिलाएं, युवतियां के साथ- साथ बच्चे भी पीछे नहीं रह रहे है. शारदीय नवरात्रा पर कोई फल तो कोई शाम फलाहार पर कोई अरबा खाकर माता की आराधना में लगे हुए हैं. महिलाएं मां दुर्गा, चालीसा दुर्गा 108 नाम आदि माला का जाप कर रही है. मां दुर्गा के भक्त व श्रद्धालु घर में भी पंडित के द्वारा पाठ करा रहे हैं. देवी दुर्गा की आराधना में प्रखंड से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग लगे हुए हैं. मंदिरों व घरों में देवी दुर्गा के भजन गीत बज रहे हैं. हर तरफ भक्ति का वातावरण बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >