सावन की दूसरी सोमवारी पर गोरखनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हर-हर महादेव और जय शिव शंकर बोल बम के नारे गूंजा क्षेत्र

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में दूसरी सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्व होकर जलाभिषेक किया. जलाभिषेक के लिए सुबह से ही युवतियां एवं महिलाओं की जबरदस्त भीड़ रही. हर-हर महादेव और जय शिव शंकर बोल बम के नारे लगाते हुए शिव भक्त सुबह से ही भगवान शिव के गीत गाते हुए मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. इसी के साथ क्षेत्र भर में गेरूआ रंग में रंगे कांवरियों का काफिला भी जल भरने के लिए रवाना हुए. जो गंगा जल कांवर में लेकर देवघर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का अभिषेक करते हुए बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर अपने-अपने मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए भक्ति के साथ जल अभिषेक करते दिखायी दिये. सावन का पवित्र महीना आते ही श्रद्धालु और भगवान शिव भगवा रंग में रंग में जाते हैं. शिव भक्तों की टोली बाबा गोरखनाथ धाम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए जिले सहित दूसरे जिले व पड़ोसी देश नेपाल भूटान से शिव भक्तों का जत्था हर साल पहुंचता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >