बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र में जश्न ए मिलादुन्नबी शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर शेखपुरा मुखिया पति अरब आलम ने अकीदतमंदों को धन्यवाद देते हुए कहा की स्थानीय भोलेंटियर व पुलिस सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा. बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ दिन भर गस्ती पर रहे. एसडीओ आइएएस आकांक्षा आनंद, एसडीपीओ अजय कुमार पल पल की खबर लेते रहे. कदवा सीओ आशुतोष मयंक आनन्द, आजमनगर सीओ रिजवान आलम अपने अपने क्षेत्र में कैम्प कर ईद मिलादुन्नबी का जश्न शांति के माहौल में सम्पन्न कराने में लगे रहे. सालमारी व बलिया बेलौन क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों, धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. नारायणपुर मोड, कुशहा मोड, कोर्रा हाट, बिदेपुर, दिलशादपुर, दक्षिण टोला बीझारा, सालमारी कॉलेज मोड, सौहरागाछी, गोविंदपुर के पास पुलिस बल तैनात रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
