अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू

अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू

अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर व आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद व अन्य विद्यालयों में बुधवार से वर्ग एक से आठ के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक वसीम रजा ने बताया कि विद्यालय में वर्ग एक से वर्ग आठ में कुल 900 छात्र-छात्रा नामांकित है. परीक्षा में 855 बच्चें शामिल हुये. कदाचार एवं भाई मुक्त माहौल में बुधवार को परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को अपना बैग लेकर आने से वर्जित किया गया था. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए विद्यालय में मध्य विद्यालय जनता गोपालपुर के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया था. उधर आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने बताया कि वर्ग एक से वर्ग 8 तक में कुल 882 बच्चें नामांकित हैं. बुधवार को वर्ग एक से आठ तक में 668 बच्चें अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुये. कन्या मध्य विद्यालय अमदाबाद एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघु टोला के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >